The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

विश्व मधुमेह दिवस: वंदना मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

Views: 798
Spread the love
Read Time:1 Minute, 53 Second

वंदना मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विश्व मधुमेह दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में वंदना मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (सी.एल.सी. प्लाज़ा के पीछे, महावीर पैलेस, मंगलाचौक, बिलासपुर) में शुक्रवार, 14 नवम्बर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया।

शिविर के दौरान वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चंद्रशेखर उइके द्वारा परामर्श दिया गया। अस्पताल द्वारा खाली पेट शुगर, भोजन के बाद शुगर, HbA1c, थाइरॉयड, लिवर फंक्शन, PFT टेस्ट, कैल्शियम, यूरिक एसिड, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन D3 और GERD सहित कई महत्वपूर्ण जाँचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जनता में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और नियमित जाँच की महत्ता को समझाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया था। जाँच उपरांत मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की गई।

अस्पताल ने शिविर को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Keywords: World Diabetes Day, Free Health Camp, Vandana Multispeciality Hospital Bilaspur, Diabetes Awareness, Health Checkup Camp, Bilaspur News, Chhattisgarh Health Updates

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed