रायपुर: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न, 14 नई परियोजनाओं को मंजूरी
रायपुर, 14 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे प्रदेश में लगभग 01 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा — “किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता”
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई नेटवर्क का विस्तार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सिंचाई रकबा बढ़ने से भूजल स्तर सुधरेगा और पेयजल आपूर्ति भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित हो सकेगी।
बैठक में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा
बैठक में सरगुजा, बस्तर और मैदानी इलाकों तक सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर गहन मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावित परियोजनाओं की रूपरेखा, लागत एवं लाभों की जानकारी ली और अधिकारियों को इन पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
इन प्रमुख 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
- देउरगांव बैराज सह उदवहन सिंचाई परियोजना (बस्तर)
- मटनार बैराज सह उद्धवहन सिंचाई परियोजना (बस्तर)
- मोहमेला-सिरपुर बैराज योजना, आरंग (रायपुर)
- अहिरन से गाजरीनाला जल संवर्धन निर्माण (खारंग-अहिरन लिंक परियोजना)
- छपराटोला फीडर जलाशय परियोजना (बिलासपुर)
- कुम्हारी जलाशय जल क्षमता वृद्धि योजना
- सहगांव उद्वहन सिंचाई योजना (धमधा, दुर्ग)
- लमती फीडर जलाशय एवं नहरों का निर्माण (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)
- मोहारा एनीकट पेयजल प्रदाय योजना (राजनांदगांव)
- बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना (जशपुर)
- परसाही दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना (जांजगीर-चांपा)
- मड़वारानी बैराज निर्माण सह उदवहन सिंचाई योजना (कोरबा)
- सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय लिंक नहर (गरियाबंद)
- पाराघाट व्यपवर्तन योजना से उद्धवहन फीडर सिंचाई कार्य (बिलासपुर)
बैठक में उपस्थित रहे
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री विकास शील सहित जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
— The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार