The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की सख्त समीक्षा: निर्माण गुणवत्ता जांचें, जवाबदेही तय होगी

Views: 573
Spread the love
Read Time:5 Minute, 36 Second

पीडब्ल्यूडी सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की सख्त समीक्षा: निर्माण गुणवत्ता जांचें, जवाबदेही तय होगी

बिलासपुर, 14 नवंबर 2025। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने लगातार तीसरे दिन विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बिलासपुर और अंबिकापुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं के साथ हुई बैठक में सड़क और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति विस्तार से समीक्षा की गई।

नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित बैठक में डॉ. सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की सख्त जांच की जाए। उन्होंने कहा कि टिकाऊ निर्माण ही विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

“गुणवत्ताहीन काम बर्दाश्त नहीं… जवाबदेही तय करके कार्रवाई होगी”— डॉ. सिंह

सचिव ने अधिकारियों से कहा कि खराब कार्यों के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी और अपर सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव भी बैठक में उपस्थित रहे।

निविदाएं जल्द जारी करने और सड़क मरम्मत में तेजी के निर्देश

डॉ. सिंह ने स्वीकृत कार्यों की निविदाएं जल्द जारी करने और सड़क मरम्मत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत का कार्य दिसंबर तक पूर्ण किया जाए। जिन कार्यों की निविदाएं पूरी हो चुकी हैं, उन्हें अभियान चलाकर तुरंत शुरू किया जाए।

स्पीड ब्रेकर, ब्लैक-स्पॉट और फील्ड मॉनिटरिंग पर विशेष जोर

सचिव ने निर्देश दिए कि स्पीड ब्रेकर का निर्माण मानकों के अनुरूप हो और सड़कों से ब्लैक-स्पॉट हटाने पर प्राथमिकता से काम हो। इसके साथ ही सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं को लगातार फील्ड निरीक्षण करने कहा गया।

नई सड़कें, चौड़ीकरण व भू-अर्जन प्रक्रियाएं तेजी से पूर्ण हों

डॉ. सिंह ने कहा कि विभागीय उद्देश्यों के अनुरूप भवन, गोदाम, स्टेडियम और ऑडिटोरियम पूरी तरह उपयोगी और फंक्शनल स्थिति में हों। उन्होंने भवनों में उच्च गुणवत्ता के खिड़की-दरवाजे, टाइल्स, पुट्टी और पेंट का उपयोग अनिवार्य बताया।

महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर तेजी का निर्देश

  • हिर्री से बिल्हा मार्ग का काम 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश
  • चंद्रपुर–डभरा–खरसिया–धरमजयगढ़–पत्थलगांव मार्ग उन्नयन में तेजी
  • कोनी–मोपका बाइपास (लागत 59.55 करोड़) की निविदा प्रक्रिया जल्द पूर्ण
  • नांदघाट–मुंगेली मार्ग चौड़ीकरण (116.53 करोड़) के लिए भी निविदा जल्द जारी
  • बिलासपुर में बिवरेज कॉर्पोरेशन गोदाम निर्माण को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश

बिलासपुर परिक्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट

अधिकारियों ने बताया:

  • बहतराई हॉकी मैदान की गैलरी और फ्लड लाइट का काम दिसंबर तक पूर्ण
  • कटघोरा बाइपास मजबूतीकरण का कार्य जनवरी तक पूरा
  • गौरेला के संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण जनवरी तक पूरा
  • सारंगढ़ संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण अगस्त 2026 तक

अंबिकापुर परिक्षेत्र की प्रगति

  • राजपुर–प्रतापपुर मार्ग उन्नयन कार्य 97% पूर्ण
  • कुसमी–सामरी मार्ग उन्नयन 92% पूर्ण
  • सलका–केतका–राजापुर–परशुरामपुर–रामानुजनगर–माजा–कुड़ेली मार्ग 90% पूर्ण
  • तारा–प्रेमनगर–रामानुजनगर–कृष्णपुर मार्ग मार्च 2026 तक पूर्ण

समीक्षा बैठक में बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे, अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. संत, अंबिकापुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री बी.एस. बघेल और अधीक्षण अभियंता श्री एम.डी. लहरे उपस्थित रहे।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed