ग्राम बिनैका में दिनदहाड़े चोरी: शादी के लिए रखे सोने-चांदी के गहने और नकद रकम पार
बिलासपुर। मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। पीड़ित धरम पुरेना (52) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे का ऑपरेशन 10 नवंबर को हुआ था और डॉक्टर की सलाह पर 18 नवंबर को वह सुबह पत्नी के साथ बहतराई, बिलासपुर गए थे।
शाम करीब 5–6 बजे सूचना मिलने पर जब वे घर लौटे, तो अलमारी टूटी हुई थी और कपड़े समेत पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा पर्स भी गायब मिला।
चोर ले गए लाखों का सामान
पीड़ित के अनुसार, चोर घर से सोने-चांदी के कीमती गहने और नकद रकम लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में शामिल हैं:
- 1 जोड़ी लछा – लगभग 40 तोला
- 1 जोड़ी पैरी – लगभग 30 तोला
- 1 जोड़ी झुमका
- ₹30,000 नकद
धरम पुरेना ने बताया कि लछा उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी के लिए सुरक्षित रखा था। अलमारी में रखे अन्य छोटे जेवर जैसे बिछिया और सोने की माला को चोरों ने नहीं लिया, लेकिन बड़े गहने और नकदी पूरी तरह साफ कर दी।
चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत 2 से 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मल्हार मौके पर पहुंचे, जांच की और FIR दर्ज की। पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर चुकी है।
पीड़ित ने प्रशासन से चोरी किए गए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली