कनकपुर–कपिस्दा–परसापाली क्षेत्र में खुले अवैध ईंट भट्ठे, काला-सफेद राखड़ डंपिंग से सड़क और खेत दोनों तबाह
जांजगीर चांपा – ग्राम कनकपुर, कपिस्दा और परसापाली क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे कई अवैध ईंट भट्ठों ने अब पूरे इलाके में पर्यावरण और जनजीवन दोनों को संकट में डाल दिया है। भट्ठों में बड़े पैमाने पर काला और सफेद राखड़ (फ्लाई ऐश व बॉटम ऐश) का अवैध रूप से डंपिंग किया जा रहा है।
यह राखड़ अब केवल खेतों में ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे और सड़क की जमीन में भी दबाकर डंप की जा रही है, जिससे सड़कें उखड़ रही हैं और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राखड़ की धूल हवा में उड़कर आसपास के घरों, दुकानों और लोगों के शरीर तक पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आने-जाने वाले लोगों को धूल से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, भट्ठे संचालक बिना पर्यावरण स्वीकृति और प्रशासनिक अनुमति के कई महीनों से इस अवैध गतिविधि में लिप्त हैं। लगातार हो रही राखड़ डंपिंग से खेतों की मिट्टी बंजर हो रही है और नालों का पानी भी दूषित हो चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि राखड़ के फैलाव से बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध ईंट भट्ठों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, सड़क और खेतों में हो रही राखड़ डंपिंग को रोका जाए, और दोषियों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार