The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कलयुगी पुत्र सागर यादव ही निकला अपने पिता मृतक सूरज यादव का हत्यारा करेंट लगाकर कर दी अपने पिता की हत्या आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Views: 2029
Spread the love
Read Time:4 Minute, 43 Second

*करेंट देकर हत्या करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

*पुत्र द्वारा की गई थी पिता की हत्या*

*पिता की हत्या के लिए जीआई तार का किया इस्तेमाल, तार से करंट देने से हुई मौत*

*आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ़्तार*

बिलासपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा संदिग्ध मृत्यु के मामले में शीघ्रता पूर्वक जाँच हत्या के आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए जाने पर , पुत्र द्वारा अपने पिता की जीआई तार करेंट देने वाले आरोपी पुत्र के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
थाना कोटा में दिनांक 24.03.2024 को प्रार्थीया राधाबाई यादव पति स्व. सूरज यादव साकिन अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा द्वारा मर्ग इंटीमेशन चाक कराई गई कि दिनांक 23.03.2024 के 20.30 बजे से 24.03.2024 के सुबह 6ः00 बजे के मध्य घटनास्थल रामनगर कोटा, मृतक के मकान में प्रार्थीया श्रीमती राधाबाई यादव के पति सूरज यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 54 साकिन रामनगर कोटा में मृत अवस्था में अपने घर में जमीन पर पड़ा हुआ था, जिसे प्रार्थीया के पुत्र सागर यादव एवं उसके परिजनों के द्वारा देखने पश्चात मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने हेतु शमशान घाट कोटा लेकर गए थे जो मृतक की दूसरी पत्नी देवकी यादव एवं बहन सावित्री यादव के द्वारा मृतक के शव को देखने पर मृत्यु में संदेह व्यक्त करने पर प्रार्थिया श्रीमती राधा यादव द्वारा मृतक के मृत्यु का सही कारण जानने के लिए मर्ग इंटीमेशन चाक कराया गया। सूचना पर मर्ग पंचनामा जांच कार्यवाही में लिया जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर साहब द्वारा पीएम रिपोर्ट में सूरज यादव की मृत्यु बिजली करेंट लगने व हत्यात्मक प्रकृति का होने लेख करने पर प्रथम दृष्टया अपराध का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान संदेही सागर यादव से पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा अपने पिता की जीआई तार से करंट देकर हत्या करना स्वीकार करने पर मेमोरेंडम कथन लेकर आरोपी सागर यादव पिता स्व. सूरज यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाए जाने पर दिनांक 13.04.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ की सराहना की है।
हत्या करने वालों अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों पर पूर्णतः अंकुश लगाना है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, आर. भोप साहू, चंदन मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed