बिलासपुर में BJP की SIR 2025 समीक्षा बैठक, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संभागीय स्तर पर SIR 2025 निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन बिलासपुर स्थित सीएमडी चौक उद्योग भवन में किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करें और बूथ लेवल पर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक बूथ में जाकर BLA से मिलें, फार्म भरवाने के बाद पोर्टल पर नाम अपडेट की स्थिति अवश्य जांचें। सिंहदेव ने कहा कि यह आयोजन 22 वर्ष बाद हो रहा है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
लद्दाख के पूर्व सांसद ने दी तेजी से कार्य करने की सलाह
SIR के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग त्येरिंग नायाग्याल ने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर हुई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली और सभी पदाधिकारियों को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
बैठक में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद राधेश्याम राठिया, शिवरतन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने और नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।








Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर