The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News : सकरी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक जब्त—चालक व संचालक फरार

Views: 1036
Spread the love
Read Time:1 Minute, 47 Second


सकरी थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक जब्त—चालक व संचालक फरार

सकरी थाना क्षेत्र के चोर भट्टी इलाके में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी विजय चौधरी के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक कबाड़ी दुकान पर दबिश दी। इस दौरान ट्रक क्रमांक CG 04 JB 6656 में भारी मात्रा में कबाड़ लोड किया जा रहा था।

पुलिस ने जब वाहन के कागजातों की जांच की तो गाड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ रवि लहरे, विजेंद्र कौशिक सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मिली जानकारी अनुसार दबिश के दौरान ट्रक चालक और कबाड़ी दुकान का संचालक धनेश पांडेय पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। दोनों की तलाश जारी है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अवैध कबाड़ कारोबार पर निगरानी और भी अधिक कड़ी कर दी गई है तथा इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed