The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

स्वदेशी मेला समापन में सांसद बृजमोहन का संदेश: ‘वोकल फॉर लोकल’ से सशक्त होगा भारत

Views: 1667
Spread the love
Read Time:3 Minute, 24 Second

स्वदेशी मेला समापन में सांसद बृजमोहन का संदेश: ‘वोकल फॉर लोकल’ से सशक्त होगा भारत

रायपुर/बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य स्वदेशी मेला का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बिलासपुर आगमन पर जहां–जहां से सांसद बृजमोहन का काफिला गुजरा, वहां पूरे मार्ग पर पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और जयघोष के साथ उनका अद्भुत स्वागत किया गया। जनमानस के इस उत्साह ने समापन समारोह को एक ऐतिहासिक क्षण में बदल दिया।

“स्वदेशी कोई उत्पाद नहीं, यह हमारी संस्कृति और आत्मा है”—सांसद बृजमोहन

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन ने कहा,
“यदि हमें खुश रहना है, आत्मविश्वासी बनना है और भारत को आगे बढ़ाना है, तो स्वदेशी को जीवन का आधार बनाना ही पड़ेगा। स्वदेशी हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारे व्यवहार की आत्मा है।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है। आज आवश्यकता है कि देशभर में स्वदेशी जागरण को एक सशक्त जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

Vocal for Local को जन आंदोलन बनाने की अपील

सांसद बृजमोहन ने भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित मेले की सराहना करते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया Vocal for Local का संदेश देश को Local to Global की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उद्यम, कारीगर और स्वदेशी उद्योगों को नई मजबूती मिलेगी और अर्थव्यवस्था को गति प्राप्त होगी।

उद्यमियों और विजेताओं का सम्मान

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन ने स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले उद्यमियों, मेले के आयोजकों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित

समारोह में पूर्व सांसद श्री लखन साहू, श्री मनोज भंडारी, श्री प्रवीण झा, श्री कमल सोनी, श्री गुलशन ऋषि, श्री प्रफुल्ल शर्मा, श्री सुशील श्रीवास्तव, श्रीमती अरुणा दीक्षित, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, श्री नारायण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहे।

—The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed