The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मस्तूरी के जोंधरा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 19 गांवों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Views: 1974
Spread the love
Read Time:3 Minute, 31 Second



मस्तूरी के जोंधरा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 19 गांवों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा में जोधरा क्लस्टर हाई स्कूल मैदान में 19 नवंबर से दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव में 19 गांवों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

20 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश सूर्या (जिला अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा), खिलावन पटेल (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), एवं नरेंद्र नायक (भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

अपने संबोधन में श्री चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि —
“खिलाड़ी कभी हारता नहीं, वह या तो जीतता है या सीखता है। हमें अपने खेल को शौकिया नहीं बल्कि प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ाना चाहिए।”

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। खेलो इंडिया में 26 खेल शामिल किए गए हैं और हर वर्ष रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से 1000 खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध — खिलावन पटेल

खिलावन पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा मिल रहा है और विष्णुदेवसाय सरकार खेलो को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सांसद एवं राज्य मंत्री तोखन साहू विभिन्न स्थानों पर चल रहे महोत्सव में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण

कार्यक्रम में उतरा रात्रे, समारू राम केवट, सरपंच रामखिलावन तिवारी, उपसरपंच विकास तिवारी, सचिव बिरसिंह ध्रुव, सुखऊ प्रजापति सहित कई जनप्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत जोंधरा के सभी पंच उपस्थित रहे।

ग्राम विकास समिति जोंधरा द्वारा खेल महोत्सव के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। पहली बार आयोजित हो रहे इस आयोजन को लेकर 19 गांवों में भारी उत्साह देखा गया।

खेल प्रतियोगिताएं

एकल खेल: बोरा दौड़, पैदल चाल, 100 मीटर दौड़, तीरंदाजी

दलीय खेल: रस्साकसी, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल

समापन समारोह में हाई स्कूल के छात्र, छात्राएँ, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य तथा बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed