The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई—दो आरोपी गिरफ्तार

Views: 372
Spread the love
Read Time:3 Minute, 58 Second

मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख की ठगी, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई—दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा। मकान बिक्री के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो लोगों को सरकंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया। आरोपियों ने बैंक में बंधक मकान को बिना नामांतरण कराये बेचने का फर्जी सौदा कर रकम हड़प ली थी।

कैसे हुआ 40 लाख की ठगी का खुलासा

प्रार्थी अजीत शुक्ला ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका परिचित दिनेश प्रताप सिंह अप्रैल 2024 में उसे भास्कर प्रसाद त्रिपाठी से मिलवाया। भास्कर ने बताया कि उसका मकान विवेकानंद नगर, मोपका में है और वह इसे बेचना चाहता है।

मकान देखने और बातचीत के बाद 26 अप्रैल 2024 को 50 रु. के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें 3 माह के भीतर रजिस्ट्री का उल्लेख था। इस इकरारनामे में दिनेश प्रताप सिंह और अरुण सिंह ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए।

इकरारनामा बनने के बाद प्रार्थी ने 36 लाख रुपये ऑनलाइन भास्कर त्रिपाठी को दे दिए। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई। बाद में दोनों आरोपियों ने 40 लाख का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया।

मकान था बैंक में बंधक, खरीदार को नहीं दी जानकारी

जांच में सामने आया कि भास्कर त्रिपाठी का मकान पहले से ही बैंक में बंधक था, जिसकी जानकारी छुपाकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की और मोटी रकम ले ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई—दोनों आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा ने अपराध क्रमांक 1618/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई, जिन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम कार्रवाई में जुटी।

टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

आरोपी के नाम

  • भास्कर प्रसाद त्रिपाठी, उम्र 56 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर फेस–2 मोपका, सरकंडा
  • दिनेश प्रताप सिंह ठाकुर, उम्र 66 वर्ष, निवासी शिवम सिटी, राजकिशोर नगर, सरकंडा

सरकंडा पुलिस ने लगातार होने वाली प्रॉपर्टी फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त रुख अपनाने की बात कही है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed