Illume Bar Parking में चली चाकू : सिरगिट्टी पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी – दिनांक 24 नवंबर 2025 की रात Illume Bar के बाहर पार्किंग में हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोपिया शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच विवाद बढ़ने पर स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद युवकों ने हस्तक्षेप किया।
विवाद के दौरान आरोपी यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश गेंदले पर हमला कर दिया। चाकू निलेश के पेट के बाएं हिस्से में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू को आरोपी यश तिवारी से विधिवत जप्त किया गया है।
मामले की जांच
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकण्डा
- यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर, थाना सरकण्डा
- प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा, थाना सरकण्डा
- आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकण्डा
– The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर