The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

किसानों के लिए तकनीक बनी मददगार, “तुंहर टोकन” ऐप से समय पर एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी

Views: 820
Spread the love
Read Time:4 Minute, 16 Second

किसानों के लिए तकनीक बनी मददगार, “तुंहर टोकन” ऐप से समय पर एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी

बलौदाबाजार, 24 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के दौरान राज्य शासन द्वारा जारी किया गया “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहा है। समय पर, सुव्यवस्थित और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था ने किसानों का विश्वास बढ़ाया है।

डिजिटल टोकन से किसानों को मिली सुविधा

बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम केसला के मेहनतकश किसान राजा राम जायसवाल ने बताया कि इस खरीदी सीज़न में ऐप के माध्यम से समय पर डिजिटल टोकन मिल गया, जिसके बाद उन्होंने 302 कट्टा धान शासकीय उपार्जन केंद्र अमेरा में विक्रय किया।

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से भीड़-भाड़, लंबी लाइनों और घंटों की प्रतीक्षा से राहत मिली है। खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है, जिससे कृषि कार्य और परिवार दोनों के लिए पर्याप्त समय मिल पा रहा है।

“तुंहर टोकन” ऐप किसानों के लिए बेहद उपयोगी

किसान भुनेश्वर साहू ने भी ऐप की सराहना करते हुए कहा कि अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में टोकन प्राप्त हो जाता है और निर्धारित समय पर धान की तौल भी हो जाती है। अनावश्यक दौड़भाग और देरी की समस्या समाप्त हो गई है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।

किसानों के अनुसार डिजिटल व्यवस्था से उत्पादन, विपणन और खरीदी सभी चरणों में तेजी आई है।

किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य—आर्थिक संबल

धान विक्रय के बाद किसान राजा राम जायसवाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।

उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग सबसे पहले कृषि ऋण भुगतान में किया, जिससे परिवार पर वित्तीय दबाव कम हुआ। साथ ही, बच्चों की शिक्षा के लिए धनराशि अलग रखी गई तथा आगामी कृषि सीज़न की तैयारी—उन्नत बीज, खाद, उपकरण और खेत सुधार—में निवेश करने का निर्णय लिया गया।

समाधान पेटी से प्रशासन तक पहुंच रहे सुझाव

किसान जायसवाल ने उपार्जन केंद्रों में समाधान पेटी की व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री दीपक सोनी का आभार व्यक्त किया। उनके अनुसार, समाधान पेटी से किसान अपनी समस्याएं व सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं, जिससे खरीदी व्यवस्था और बेहतर हो रही है।

तकनीक आधारित सुविधा से सुचारू धान खरीदी

प्रशासन द्वारा तकनीक आधारित सेवाओं, सुविधाजनक प्रबंधन और सतत मॉनिटरिंग के कारण जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसान संतुष्टि के साथ समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर रहे हैं और नई डिजिटल प्रणाली उनके लिए सहायक और भरोसेमंद साबित हो रही है।

#TuharToken #DhaanKharidi #Balodabazar #FarmerWelfare #ChhattisgarhGovernment

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed