अवैध धान भण्डारण के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 दुकानों से सवा 4 लाख से ज्यादा के धान जब्त
बिलासपुर, 24 नवम्बर 2025/जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध आज लगातार कार्रवाई की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बनी जांच टीम ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 5 दुकानों से 338 कट्टा अवैध धान (135 क्विंटल) जब्त किया। जब्त धान की कीमत सवा 4 लाख रुपये से अधिक है। संबंधित मामलों में मण्डी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कड़ी नजर
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान की आवक बढ़ने के साथ ही कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग अपना धान खपाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली गई है तथा उनकी हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। एसडीएम और राजस्व विभाग के नेतृत्व में गठित जांच टीम को सक्रिय कर दिया गया है।
अलग-अलग स्थानों से धान जब्त
- ग्राम सेन्दरी (कोनी) – व्यापारी शत्रुघ्न साहू के संस्थान से 75 कट्ठी धान जब्त
- सलका (बेलतरा) – व्यापारी रामकृष्ण कश्यप के यहां से 50 कट्ठी धान बरामद
- कोटा – थोक व्यापारी हरीश गोयनका की स्वस्तिक ट्रेडर्स फर्म से 36 क्विंटल धान जब्त
- सीपत – किराना व्यवसायी के कब्जे से 60 कट्ठी धान बरामद
- ग्राम खम्हरिया (सीपत तहसील) – व्यापारी विनोद गोयल के यहां से 63 बोरी धान जब्त
अभियान के दौरान कार्रवाई जारी रहेगी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के दौरान अवैध धान संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#BilaspurNews #DhaanJabti #PaddyProcurement #ChhattisgarhAdministration #MandiAdhiniyam






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली