भकुर्रा नवापारा में 600 छात्रों के लिए व्यक्तिगत विकास एवं आदर्श चरित्र निर्माण कार्यशाला आयोजित
प्रो. रामनारायण शुक्ल द्वारा स्थापित द्वारिका प्रसाद शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भकुर्रा नवापारा में
गायत्री शक्तिपीठ सकरी के सौजन्य से विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास एवं आदर्श चरित्र निर्माण पर आधारित
विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में लगभग 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में वाराणसी (उ.प्र.) से पधारे
भारतीय संस्कृति के प्रहरी, अध्यात्मिक संदेश वाहक, श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथावाचक
आदरणीय भोले श्री अनिलेश तिवारी जी ने छात्रों को संबोधित किया।
उन्होंने युवा पीढ़ी को बुराई से दूर रहते हुए आदर्श व्यक्तित्व निर्माण, उच्च चरित्र
और सत्कर्म की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कई प्रेरणादायक सूत्र एवं उदाहरण साझा किए।
अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान शिक्षा प्रणाली को लॉर्ड मैकाले की देन बताते हुए कहा कि
आज की शिक्षा केवल डिग्री और धन कमाने तक सीमित होती जा रही है। उन्होंने
प्राचीन गुरुकुल परंपरा की संस्कारित शिक्षा अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री योगेश मिश्रा (प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा) रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शत्रुघ्न कश्यप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य श्री रामजी राजपूत द्वारा की गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान सराहनीय रहा।
Tags: व्यक्तिगत विकास, Character Development, शिक्षा, Workshop, Bhakurra Navapara, विद्यार्थियों का विकास, Gayatri Shaktipith Sakri, Anilesh Tiwari, प्रज्ञा पुराण, Gurukul Education, Motivational Session







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार