सूरजपुर। बेटे की लव मैरेज नहीं करायी, तो बौखलाये बेटे ने पिता को बीच सड़क पर काट डाला। सूरजपुर में बीच सड़क पर मिली अधेड़ की मर्डर का खुलासा हो गया है। दरअसल दो दिन पूर्व अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बेटा ही अपने बाप का कातिल है।
आरोप है कि पिता ने बेटे को उसकी प्रेमिका के साथ विवाह करने से रोका था, जिससे बौखलाये बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना चौकी करंजी का है।
दरअसल करंजी चौकी क्षेत्र निवासी सुबह अपनी दवा लेने गया था। इसी बीच उसकी गला कटी लाश रेलवे साइडिंग में पड़ी मिली। धारदार हथियार से किसी ने उसका गला काट दिया था। उसकी बाइक भी पास में ही गिरी पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पहले आशंका थी कि जमीन विवाद में उसकी हत्या हुई है। गांव के ही किसी व्यक्ति से उसका जमीन संबंधी विवाद भी था। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
हालांकि जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में अलग ही एंगल मिल गया। दरअसल मृतक के बेटे का गांव की ही लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन मृतक शादी के खिलाफ था, इसी बात से बाप बेटे में विवाद होता था। फिर घटना वाले दिन पिता के दवा लेने जाते के साथ बेटा पीछा करते हुए उनके पीछे गया। घटनास्थल पर पहले बाप बेटे में विवाद हुआ और फिर बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर