The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Views: 2489
Spread the love
Read Time:3 Minute, 22 Second

कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर: विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में “स्वस्थ मृदा स्वस्थ शहर” थीम पर आधारित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।

मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शिल्पा कौशिक ने मृदा स्वास्थ्य के महत्व एवं रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला ने मिट्टी की महत्ता और उसके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के विभिन्न वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी।

श्री जयंत साहू ने किसानों को नियमित रूप से मृदा जांच कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी।

जैविक खेती एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग पर जोर

डॉ. एकता ताम्रकार ने कहा कि स्वस्थ मृदा, स्वस्थ शहर के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी लगातार दूषित हो रही है।

श्रीमती हेमकांति बंजारे ने धान फसल में रोपा की तुलना में कतार बोनी को अधिक लाभकारी बताया।

डॉ. निवेदिता पाठक ने पोषण वाटिका में रासायनिक खादों की जगह जैविक खादों के उपयोग की सलाह दी।

डॉ. स्वाति शर्मा ने रासायनिक कीटनाशकों की बजाए जैविक कीटनाशकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

किसानों और छात्रों ने की सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी — डॉ. शिल्पा कौशिक, डॉ. अमित शुक्ला, श्री जयंत साहू, डॉ. निवेदिता पाठक, श्रीमती सुशीला ओहदार, डॉ. स्वाति शर्मा, श्री इंद्रराम पटेल और राजू कश्यप सहित कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed