छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
रायपुर | 23 दिसंबर 2025 | The Yuva World News
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित
45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
देश और प्रदेश में खेलों को लेकर उत्साहजनक वातावरण
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह सौभाग्य है कि प्रदेश को राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन का अवसर मिला है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के
बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में खेलों को लेकर एक सकारात्मक और उत्साहजनक वातावरण तैयार हुआ है।
खेलों के लिए सरकार दे रही हर संभव सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेलों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।
राज्य में खेलो इंडिया के नए परिसरों की शुरुआत की गई है, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।
यदि छत्तीसगढ़ का कोई खिलाड़ी ओलंपिक में
स्वर्ण पदक जीतता है तो उसे 3 करोड़ रुपये,
रजत पदक पर 2 करोड़ रुपये और
कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
30 राज्यों के 500 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में
22 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया,
छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश मोरारका,
महासचिव श्री आयुष मोरारका, श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल सहित
विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!