गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जमड़ीखुर्द में जिला स्तरीय शिविर आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही | 23 दिसम्बर 2025 | The Yuva World News
राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजनों को शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने, आवश्यक प्रमाण पत्रों की सुविधा सुनिश्चित करने
तथा जनशिकायतों एवं मांगों के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से
“प्रशासन गांव की ओर” थीम पर
19 से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में पेण्ड्रा विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम पंचायत
जमड़ीखुर्द में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, सदस्य श्रीमती पूर्णिमा पैकरा,
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकेश रावटे,
एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री विक्रांत कुमार अंचल,
जनपद सीईओ पेण्ड्रा श्रीमती नम्रता शर्मा सहित
स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, श्रम, मछली पालन, पशुधन,
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण,
राजस्व, वन एवं आदिम जाति कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा
स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर स्थल पर विभिन्न मांगों से संबंधित 28 आवेदन प्राप्त हुए,
जिनमें से 5 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने शिक्षा और योजनाओं के लाभ पर दिया जोर
कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर
प्राप्त आवेदनों एवं निराकरण की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत
जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं ग्रामीणों तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी
और समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से
स्कूल एवं आंगनबाड़ी भेजने की अपील की।
हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा
10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं
5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
पंचायत विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास
पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
समाज कल्याण विभाग द्वारा
12 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र,
10 हितग्राहियों को छड़ी एवं
1 हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
राजस्व विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को वन अधिकार ऋण पुस्तिका एवं खसरा,
तथा 1 हितग्राही को डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 आयुष्मान कार्ड एवं
1 पोषण आहार किट वितरित की गई।
कृषि विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को माइक्रोन्यूटेंट मिक्सर,
तथा खाद्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को
प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार