मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक ने किया बारनवापारा अभयारण्य के आधिकारिक लोगो का विमोचन
बलौदाबाजार, 25 दिसम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य को एक नई पहचान मिली है। अभयारण्य के नए आधिकारिक लोगो का विमोचन मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक अरुण कुमार पांडेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) माथेश्वरण वी., मुख्य वन संरक्षक वी.एच. वेंकटचलम तथा मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्तोविषा समझदार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🐆 जैव विविधता और संरक्षण का प्रतीक है नया लोगो
नव-प्रस्तुत लोगो बारनवापारा अभयारण्य की पहचान, जैव विविधता और वन्यजीव संपदा को दर्शाता है। लोगो में:
- तेंदुआ (Leopard) – पारिस्थितिक संतुलन का प्रतीक
- गौर (Gaur) – शक्ति, स्थायित्व और वन्य जीवन की मजबूती
- बारहसिंगा के सींग – अभयारण्य की समृद्ध जैव विविधता और विरासत
इन प्रतीकों के माध्यम से अभयारण्य की प्राकृतिक समृद्धि और संरक्षण की भावना को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया है।
🌿 संरक्षण, जागरूकता और इको-पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील ने कहा कि यह नया लोगो बारनवापारा अभयारण्य की जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह प्रतीक भविष्य में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता एवं इको-पर्यटन से जुड़े सभी प्रयासों के लिए एक सशक्त पहचान के रूप में कार्य करेगा।
बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्राकृतिक धरोहरों में से एक है और यह नया लोगो इसके संरक्षण प्रयासों को नई दिशा देगा।
— The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार