विधायक सुशांत शुक्ला के प्रस्ताव पर शासन की मुहर, 25 गांवों में 2 करोड़ की सीसी सड़क स्वीकृत
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर शासन ने 25 गांवों में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से
सीसी सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन में सुधार होगा और
गांवों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
18 गांवों को 1.52 करोड़ की स्वीकृति
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण मद से
18 गांवों में सीसी सड़क निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए
1 करोड़ 52 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
- खैरखुंडी
- बाम्हू
- करमा
- गिधौरी
- रामपुर (2 कार्य)
- टेकर
- नवंगवा (2 कार्य)
- सेमरताल
- खैरा (2 कार्य)
- सरवनदेवरी
- कडरी
- मोहतराई
- लगरा
- सेंदरी (2 शेड निर्माण)
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से 49 लाख
मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत
49 लाख रुपये की लागत से
निम्न गांवों में सीसी सड़क एवं रंगमंच निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं —
- सलखा
- नवगंवा
- जलसो
- बसहा
- पौंसरा
- खैरा
विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों को मिली सफलता
विधायक सुशांत शुक्ला ने इन विकास कार्यों के लिए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं
पंचायत मंत्री विजय शर्मा से सतत संवाद कर
इन प्रस्तावों की स्वीकृति सुनिश्चित की।
ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक सुशांत शुक्ला का
आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए
ऐतिहासिक सौगात बताया।
📌 रिपोर्ट: The YUVA WORLD News






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार