The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नववर्ष पर बिलासपुर पुलिस का तोहफा, 100 गुम हुए मोबाइल रिकवर, आमजनों को लौटाई खुशियाँ

Views: 1317
Spread the love
Read Time:2 Minute, 52 Second

Bilaspur Police Chetna Abhiyan: 100 गुम हुए मोबाइल रिकवर, आमजनों को लौटाई खुशियाँ

बिलासपुर | 31 दिसंबर 2025

बिलासपुर पुलिस की सराहनीय मुहिम “चेतना अभियान” के अंतर्गत नववर्ष के पूर्व आमजनों को बड़ी राहत मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर
गुम हुए 100 कीमती मोबाइल फोन रिकवर कर संबंधित मोबाइल धारकों को वापस किए गए।

मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। कई ऐसे लोग भी थे,
जिन्होंने अपने गुम मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद तक छोड़ दी थी।

चेतना अभियान में 20 लाख रुपये के मोबाइल बरामद

बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए
एसएसपी  रजनेश सिंह द्वारा सभी गुम मोबाइल की तलाश के निर्देश दिए गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में
ए.सी.सी.यू (साइबर सेल) बिलासपुर तथा जिले के समस्त थाना स्टाफ द्वारा
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा एवं महाराष्ट्र से
करीब 100 नग मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

मोबाइल पाकर लोगों ने जताया पुलिस का आभार

आज दिनांक 31.12.2025 को सभी मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल सौंपे गए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बिलासपुर पुलिस के इस
चेतना अभियान की जमकर सराहना की और
एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नववर्ष पर बिलासपुर पुलिस का तोहफा

नववर्ष के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा करीब 100 मिसिंग मोबाइल रिकवर कर
आमजनों को लौटाना पुलिस की तत्परता और जनसेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस पूरी कार्रवाई में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं जिले के सभी थाना स्टाफ की
महत्वपूर्ण भूमिका रही।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed