लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन 39वें दिन भी जारी, वरिष्ठ जनों और सामाजिक संगठनों का मिला मजबूत समर्थन
बिलासपुर | The YUVA WORLD News
बिलासपुर के लिंगीयाडीह क्षेत्र में चल रहा लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन 39वें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा।
आंदोलन के इस महत्वपूर्ण दिन वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।
समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारेबाजी करते हुए कहा कि वे इस जनआंदोलन में
अंतिम समय तक लोगों के साथ डटे रहेंगे और लिंगीयाडीह के हक की इस लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देंगे।
आंदोलन स्थल पर उपस्थित प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता
आंदोलन स्थल पर प्रमुख रूप से डॉ. रघु, श्याम मूरत कौशिक, भोलाराम साहू, परसराम कश्यप, दिनेश घोरे, कमल घोरे,
सोनू गोस्वामी, श्रवण मानिकपुरी, अनिकेत कश्यप, बाबा शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, रूपेश साहू, रामशरण कश्यप, टीकम सिंह
सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिलाओं की रही उल्लेखनीय और सक्रिय भागीदारी
आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली।
प्रमुख रूप से सोनबाई गोड़, परमिला वध्रुव, अनिता ध्रुव, नंदनी ध्रुव, आरती श्रीवास, मालती यादव, रामबाई माजिपी,
शीला सिंह, सीता साहू, संगीता भादव, जयकंवर अहिरवार, अजनी रजक, कल्याणी यादव, मोगरा यादव, बाई चौहान, पिल्ली बाई,
मालती मानिकपुरी, अनुपा श्रीवास, जानकी गोड़, कुमारी मानिकपुरी, संतोषी श्रीवास, रामवाई मानिकपुरी, खोरबहारिन यादव,
सवित्ती यादव, भरजीना बेगम, नीरा सेन, लीला भोई, आरती सूर्यवंशी, मथुरी सूर्यवंशी
सहित बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार और मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस, पारदर्शी और न्यायपूर्ण निर्णय नहीं लिया जाता,
तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
अब लिंगीयाडीह बचाओ आंदोलन केवल किसी एक मोहल्ले या वार्ड तक सीमित नहीं रहा,
बल्कि यह पूरे शहर के जनसमर्थन का प्रतीक बनता जा रहा है।
— The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली