The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 15 जुआरी गिरफ्तार

Views: 3758
Spread the love
Read Time:5 Minute, 54 Second

बिलासपुर: ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 15 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सकरी पुलिस ने जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, वाहन, मोबाइल फोन एवं ताश पत्तियां जब्त की हैं।

पहला मामला: फार्म हाउस में चल रहा था ताश से जुआ

थाना सकरी में अपराध क्रमांक 1022/2025 धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दर्ज मामले में दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने भरनी स्थित CRPF कैंप के पीछे सनत वस्त्रकार के फार्म हाउस में दबिश दी।

यहां ताश पत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 7 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹55,600 नकद, 02 एक्टिवा, 01 बुलेट मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल फोन एवं ताश पत्तियां जब्त कीं। कुल जुमला जब्ती की कीमत लगभग ₹5,55,600 आंकी गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरा मामला: गायत्री मंदिर के पीछे जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी

इसी क्रम में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 02/2026 एवं 03/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत एक और कार्रवाई की गई।

दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर सकरी पुलिस ने गायत्री मंदिर के पीछे दबिश देकर 8 आरोपियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ₹6,000 नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

आरोपियों का विवरण

🔴 मामला–01 : अपराध क्रमांक 1022/2025
धारा 4(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

  • दिलीप मिश्रा (35 वर्ष) – निवासी उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
  • अमन सिंह (26 वर्ष) – निवासी पथरताल, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
  • अमित सिंह कौशिक (36 वर्ष) – निवासी हाफा, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
  • जितेन्द्र जांगडे (30 वर्ष) – निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर
  • पुष्पराज सिंह (50 वर्ष) – निवासी पुरान, थाना कोतवाली, जिला मुंगेली
  • महेन्द्र सिंह (40 वर्ष) – निवासी पथरताल, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
  • उपेन्द्र सिंह (38 वर्ष) – निवासी 2री बटालियन सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

👉 जब्ती विवरण (मामला–01)

  • नगद राशि – ₹55,600
  • 02 एक्टिवा वाहन
  • 01 बुलेट मोटरसाइकिल
  • 07 मोबाइल फोन
  • ताश पत्ती
  • कुल जुमला जब्ती – लगभग ₹5,55,600

🔴 मामला–02 : अपराध क्रमांक 02/2026 एवं 03/2026
धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

  • लाला यादव (31 वर्ष) – निवासी मेन रोड सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
  • रघुवीर पटेल (27 वर्ष) – निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
  • पुनीत राम यादव (52 वर्ष) – निवासी गायत्री मंदिर के पास, सकरी
  • रवि अग्रवाल (49 वर्ष) – निवासी ओम स्पेस, सकरी बायपास, थाना सकरी
  • मोन्टू राजपूत (24 वर्ष) – निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी
  • राम किशोर साहू (42 वर्ष) – निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी
  • प्रदीप कश्यप (36 वर्ष) – निवासी बंधवा पारा सकरी, थाना सकरी
  • राम स्वरूप साहू (46 वर्ष) – निवासी बंधवा पारा सकरी बायपास, थाना सकरी

👉 जब्ती विवरण (मामला–02)

  • नगद राशि – ₹6,000
  • 52 पत्ती ताश

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन)  निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का सख्त संदेश

सकरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

— The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed