बिलासपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ, सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में रिकॉर्ड कमी
बिलासपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ आज 01 जनवरी 2026 को स्थानीय चेतना हॉल में गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
सड़क दुर्घटना मृत्यु दर में ऐतिहासिक कमी
कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने बिलासपुर जिले की यातायात व्यवस्था पर आधारित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि खतरनाक सड़क खंडों, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर इंजीनियरिंग सुधार, यातायात प्रबंधन एवं सतत निगरानी के कारण जिले में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटना से मृत्यु के मामलों में 61% एवं 17% तक की कमी दर्ज की गई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
बिलासपुर बना छत्तीसगढ़ में मिसाल
सभा को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर पुलिस और आम नागरिकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिला सड़क दुर्घटना से मृत्यु दर में कमी लाने वाला अग्रणी जिला बनकर उभरा है।
उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर नागरिकों को भी यातायात व्यवस्था का सहभागी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
यातायात जागरूकता में योगदान देने वालों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जीवधर्णी फाउंडेशन द्वारा विशेष यातायात जागरूकता सप्ताह चलाने हेतु श्री विकास वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं यातायात जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म निर्माण के लिए आर्यन फिल्म के निर्देशक श्री रामानन्द तिवारी एवं इन फिल्मों में अभिनय करने वाले श्री उमाशंकर पाण्डेय, श्री नरेन्द्र सिंह चंदेल सहित अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
विशाल हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आह्वान
कार्यक्रम के अंत में यातायात प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने माहभर चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियानों में सहयोग की अपील करते हुए 02 जनवरी 2026 को आयोजित विशाल हेलमेट जागरूकता बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सेवा निवृत्त सेना अधिकारी, शिक्षाविद, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य, सामाजिक संगठन, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-छात्र सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. मनोज सिन्हा, डॉ. आशीष शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, निवेदिता सरकार, विद्या गोवर्धन, चुन्नी मौर्य एवं प्रीत पाल सिंह बाली उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी — अपुअ (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अपुअ (शहर) पंकज पटेल, अपुअ अनुज कुमार, अपुअ श्रीमती रश्मित कौर चावला, उपुअ श्री शिवचरण सिंह परिहार, उपुअ श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा, उपुअ श्रीमती अनिताप्रभा मिंज, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
शुभारंभ अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी, यातायात जागरूकता पोस्टर एवं फ्लैक्स लगाए गए, जिन्हें आम नागरिकों द्वारा काफी सराहा गया।
— The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली