बिल्हा में अवैध जुए का बड़ा नेटवर्क, 10–11 लाख की नकदी फड़ तक, फंड दारों के नाम आए सामने
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में अवैध जुए का खेल लगातार फल-फूल रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुए का खाईवाल एक बार में 10 से 11 लाख रुपये तक की नकद राशि लेकर फड़ तक पहुंचता है, जहां पैसों की एंट्री बेहद गोपनीय तरीके से की जाती है।
सूत्रों के अनुसार इस अवैध जुए में दांव लगाने के लिए बाहर-बाहर क्षेत्रों से खिलाड़ी बिल्हा पहुंचते हैं, जिससे जुए का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि लेन-देन और अवैध खेल के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाता या मोबाइल पूरी तरह बंद रखे जाते हैं, ताकि किसी भी प्रकार का डिजिटल सबूत न मिल सके।
फंड दारों के नाम आए सामने
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे अवैध जुआ संचालन में फंड दार के रूप में राजेश, रामचंद्र, शशी और नीरज के नाम सामने आ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि इन्हीं व्यक्तियों के माध्यम से जुए के लिए भारी मात्रा में नकदी की व्यवस्था की जाती है और पैसों का प्रबंधन किया जाता है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि —
- 👉 इतनी बड़ी रकम का अवैध जुआ आखिर किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है?
- 👉 क्या स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस गतिविधि से अनजान है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
क्षेत्र में खुलेआम चल रहा यह अवैध जुआ न केवल कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है, बल्कि समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर आक्रोश है और कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार तेज हो रही है।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले पर कब और क्या कार्रवाई करते हैं।
— The YUVA WORLD News






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली