The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ के युवा निशाने पर : अपने शहर में गर्लफ्रेंड बनाओ या किसी फ्रॉड का शिकार हो जाओ… Video

Views: 3038
Spread the love
Read Time:3 Minute, 41 Second

अपने शहर में गर्लफ्रेंड बनाओ? फेसबुक पर वायरल RILU ऐप का जाल, छत्तीसगढ़ के युवा निशाने पर

छत्तीसगढ़ | अंबिकापुर | विशेष रिपोर्ट

“अब अपने शहर में गर्लफ्रेंड बनाओ, क्योंकि अंबिकापुर की 10 हजार लड़कियां इस ऐप पर एक्टिव हैं” —
महज़ 16 सेकेंड के इस भड़काऊ विज्ञापन के जरिए एक संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन RILU ऐप छत्तीसगढ़ के युवाओं और आम लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा है।

यह विज्ञापन फेसबुक जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रतापपुर से लेकर लुंड्रा, रामानुजगंज से लेकर उदयपुर तक के स्थानीय इलाकों का नाम लेकर युवाओं को भरोसे में लेने की कोशिश की जा रही है।

डेटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड की आशंका

साइबर एक्सपर्ट्स के अनुसार इस तरह के फर्जी डेटिंग ऐप्स का असली मकसद लोगों का निजी डेटा इकट्ठा करना होता है।
ऐप इंस्टॉल करते ही यह —

  • कॉन्टैक्ट लिस्ट
  • फोटो और वीडियो
  • लोकेशन
  • OTP और बैंकिंग एक्सेस

जैसी खतरनाक परमिशन मांगता है, जिसके बाद ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग और वित्तीय फ्रॉड का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

फर्जी प्रोफाइल और झूठे दावे

विज्ञापन में हजारों लड़कियों के एक्टिव होने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में अधिकतर प्रोफाइल फर्जी या बॉट द्वारा संचालित होती हैं।

कई मामलों में पहले चैटिंग कर विश्वास बनाया जाता है, फिर —

  • प्रीमियम मेंबरशिप के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं
  • निजी फोटो/वीडियो लेकर ब्लैकमेल किया जाता है
  • लगातार पैसे की डिमांड की जाती है

स्थानीय युवाओं को बनाया जा रहा टारगेट

अंबिकापुर, प्रतापपुर, लुंड्रा, रामानुजगंज, उदयपुर जैसे इलाकों का नाम लेकर ग्रामीण और कस्बाई युवाओं को झांसे में लेने की रणनीति अपनाई जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

The YUVA WORLD News  नागरिकों से अपील करता है —

  • भ्रामक सोशल मीडिया विज्ञापनों से सावधान रहें
  • अनजान ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी जांच करें
  • मोबाइल में अनावश्यक परमिशन न दें
  • संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत साइबर सेल या पुलिस से संपर्क करें

प्रशासन से सवाल

  • फेसबुक पर ऐसे विज्ञापनों को अनुमति कैसे मिल रही है?
  • RILU ऐप के संचालक कौन हैं?
  • क्या साइबर पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है?

सावधान रहें, सतर्क रहें —
ऑनलाइन रिश्तों के नाम पर बिछाए जा रहे जाल से खुद को और अपने परिवार को बचाएं।

फर्जी विज्ञापन का लिंक:

पूरा वीडियो यहाँ देखें

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed