दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा हाउसिंग बोर्ड के पास एक मुरूम खदान में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला। पुरानी भिलाई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि हाउसिंग बोर्ड उम्दा भिलाई 3 में काफी पुरानी मुरुम खदान है। खदान काफी गहरा है और वहां पानी भरा हुआ है। पदुम नगर भिलाई 3 निवासी इजलाल अहमद का बेटा हिलाल अहमद नमाज अदा करने वहीं पास के मस्जिद में गया था। हिलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वो रात में मस्जिद बंद होने तक वहीं रुक गया। जब रात में मस्जिद बंद होने लगी, तो हिलाल भी वहां से घर जाने के लिए निकला, लेकिन रास्ता भटक गया और उम्दा की तरफ चला गया। वहां वो मुरूम खदान में गिरने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
हिलाल जब रात में घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुरुम खदान में किसी की लाश मिली है। पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव और राजकुमार यादव ने कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान परिजनों से कराई। परिजनों ने शव की पहचान हिलाल के रूप में की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मर्चुरी भेजा गया। हिलाल के पिता इजलाल अहमद आरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं। उनके 3 बेटे हैं, जिनमें ये सबसे छोटा था।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर