मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से दबोच लिया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आज, मंगलवार (16 अप्रैल) को दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पूछताछ की जाएगी।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को भुज में माता के गढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) के रूप में हुई है। दोनों बिहार में चंपारण के रहने वाले हैं।
बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह 5 बांद्रा पश्चिम में सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की गई थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
दोनों शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले। इसके बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। फिर वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए। लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, हमले की साजिश राजस्थान में एक महीने पहले रची गई थी। शूटरों ने सलमान के पनवेल फार्म हाउस के पास एक कमरा किराए पर लिया था। वहां रहते हुए दोनों फार्म हाउस की रेकी कर रहे थे। सलमान अक्सर अपने फार्म हाउस जाते रहते हैं। इसके अलावा शूटर्स ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी रेकी की थी।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली