बिलासपुर पुलिस ने ‘हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी की निकाली हेकड़ी…।
बिलासपुर. हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ ‘मैडी भाई’ की हेकड़ी बिलासपुर पुलिस ने निकाल दी. उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके दहशत फैलाने वाले इलाके में ही उसका जुलूस निकाला. पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा जतिया तालाब के पास बीच सड़क मैडी अपनी गैंग के साथ दहशत फैला रहा था. पुलिस को देखकर उसके साथी फरार हो गए. इधर पुलिस ने मैडी को पकड़कर कार की तलाशी ली तो, एक रिवाल्वर, एक तलावार और बैस बॉल स्टिक मिली. सिविल लाइन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
जरहाभाठा स्थित मिनी बस्ती निवासी रितेश निखारे उर्फ मैडी पिता रवि निखारे (35 वर्ष) के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कुल 30 अपराधिक मामले दर्ज हैं. हिस्ट्रीशीटर मैडी को पूर्व में जिला बदर भी किया गया था. इसके बावजूद वह अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है.
पुलिस ने निकाला मैडी का जुलूस
आदतन अपराधी मैडी उर्फ रितेश निखारे का पुलिस ने मंगलवार को जुलूस निकाला. सिविल लाइन थाने से हथकड़ी लगाकर मैडी को पैदल सड़क पर पुलिस जिला न्यायालय तक ले गई. पुलिस उसके पूर्व में सभी मामलों में कार्रवाई करेगी. वहीं न्यायालय में पूर्व मामलों को भी पेश करेगी.
गैंग बनाकर फैला रहा था दहशत
मैडी शहर में एक गैंग बनाकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था. उसकी गैंग में देखते ही देखते सैकड़ों युवक जुड़ गए थे. लोगों से मारपीट, धमकी और प्राणघातक हमला उसके लिए आम बात थी. उसकी गैंग अब जमीनों का अवैध कब्जा भी करने लगी थी.
पुलिस की इस टीम ने की पूरी कार्रवाई
प्रकरण की कार्रवाई पर एसपी रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन प्रशिक्षु डीएसपी गौरव सिंह ठाकुर निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, राहुल तिवारी, विजय चौधरी उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू, अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर, हिलारीयुश लकडा, आरक्षक नीलेश राठौर, बाल मोहन राव, अतुल सिंह, राजेश नारंग, देवेन्द्र दुबे, एवं एसीसीयू टीम से निरीक्षक राजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अजहरउद्वीन खान प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, देवमून पहूप, आरक्षक सरफराज खान, निखिल जाधव, तदबीर पोर्ते, विकास राम की सराहना की.
बिलासपुर पुलिस ने ‘हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी की निकाली हेकड़ी…।

Views: 1458
Read Time:3 Minute, 27 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर