नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर गिरफ्तार
जिला–बस्तर | जगदलपुर | दिनांक – 9 जनवरी 2026
बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बोधघाट क्षेत्र अंतर्गत बैलाबाजार इलाके से एक महिला आरोपी को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है।
सब्जी ठेले में छुपाकर बेच रही थी नशीली टैबलेट
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैलाबाजार में एक महिला अपने सब्जी ठेले में बैठकर अवैध नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
5.37 लाख रुपये की अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त
तलाशी के दौरान महिला आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम नशीली टैबलेट के कुल 28 पत्ता (420 नग) बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 67.2 ग्राम एवं खुदरा बाजार मूल्य लगभग ₹5,37,600 आंका गया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजी गई
आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय NDPS में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण
- नाम: जुगबाई उर्फ रीता चौधरी
- पति: चंदन चौधरी
- उम्र: 57 वर्ष
- निवासी: बैलाबाजार, जगदलपुर
पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी NDPS एक्ट, PIT NDPS एवं आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुकी है।
एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में लगातार अभियान
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ
- निरीक्षक: लीलाधर राठौर
- उप निरीक्षक: लोकेश्वर नाग
- सउनि: सुजाता नायडू
- प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव
- आरक्षक: युवराज ठाकुर, थानेंद्र सिन्हा, अजीत सरकार
- महिला आरक्षक: तिलोत्तमा कश्यप, लता पोडियामी
बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए सख्त चेतावनी है कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार