विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता जिला स्टेडियम बलौदाबाजार में सम्पन्न
बलौदबाजार, 9 जनवरी 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्टेडियम बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में विकासखंड की लगभग 90 से 100 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
10 प्रमुख खेल विधाओं में दिखी महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा
प्रतियोगिता के दौरान कुल 10 प्रमुख खेल विधाओं का आयोजन किया गया। इनमें मुख्य रूप से खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रस्साकसी, कुश्ती एवं वेटलिफ्टिंग जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं।
मैदान में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, बच्चों एवं स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति ने खेल प्रतियोगिता के माहौल को और भी उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बना दिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी विजेता
नोडल अधिकारी शिवकुमार बांधे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में बलौदाबाजार विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार