Views: 1904
Read Time:2 Minute, 6 Second
नर्सरी कक्षाओं में वैकल्पिक व्यवस्था, 4 सेजेस विद्यालयों में शिक्षिकाएं तैनात
बिलासपुर, 09 जनवरी 2026। जिले के चार सेजेस (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में नर्सरी कक्षाओं के बच्चों की देखभाल एवं अध्यापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था वर्तमान सत्र की समाप्ति तक प्रभावशील रहेगी।
नर्सरी से KG-2 तक बच्चों का प्रभार संभालेंगी प्राथमिक शिक्षिकाएं
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय में एक-एक प्राथमिक शिक्षिका को नर्सरी से के.जी.-2 तक के बच्चों के अध्यापन एवं देखभाल का प्रभार सौंपा गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और देखरेख सुचारु रूप से संचालित हो सके।
इन विद्यालयों में की गई वैकल्पिक व्यवस्था
- चंचल चंद्रा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तारबाहर
- खुश्बू जायसवाल – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तिलकनगर
- श्वेता साहू – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, लाला लाजपत राय
- समीक्षा केसरी – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री
शिक्षा विभाग की यह पहल नर्सरी कक्षाओं के बच्चों की निरंतर पढ़ाई और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली