BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियां शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
बिलासपुर। BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम दयालबंद गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई मान सिंह द्वारा अरदास कराई गई।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हुआ शुभारंभ
तत्पश्चात Art of Living के प्रशिक्षक श्री प्रीतपाल सिंह द्वारा गुरु पूजा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी BNI सदस्यों ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
मुख्य एवं सह-प्रायोजकों की घोषणा
इस वर्ष के मेले के मुख्य प्रायोजक फॉर्च्यून एलिमेंट एवं सह-प्रायोजक अद्वैत फार्म्स हैं। आयोजन में मेला संयोजक गणेश अग्रवाल, सह-संयोजक डॉ. सचिन यादव, आलोक केडिया, रोहित मिश्रा, राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में BNI सदस्य उपस्थित रहे।
29 जनवरी से 3 फरवरी तक होगा 6 दिवसीय मेला
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।
व्यापार के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम
मेले में विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी के रूप में निहारिका अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मी अनंत, प्रीतिश सिन्हा, अंकित अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, शुचिता सिंह, अंकिता तिवारी, नेहा दीप्त सहित 50 से अधिक BNI सदस्य उपस्थित रहे।
BNI की सामाजिक प्रतिबद्धता की मिसाल
उल्लेखनीय है कि BNI बिलासपुर द्वारा यह मेला तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। गत वर्ष मेले की बचत राशि से समाज सेवा के तहत एक किडनी डायलिसिस मशीन निःशुल्क प्रदान की गई थी, जो BNI की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।
आयोजकों को उम्मीद है कि BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 व्यापार, उद्योग और सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा।









Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार