The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मड़ाई मेला में डॉट गेम संचालित, कपिस्दा में अवैध गतिविधियों पर सवाल*

Views: 938
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

*मड़ाई मेला में डॉट गेम संचालित, कपिस्दा में अवैध गतिविधियों पर सवाल*


*बम्हनीडीह*| जांजगीर-चांपा।
ग्राम पंचायत कपिस्दा में आयोजित मड़ाई मेला के दौरान मेले परिसर में डॉट गेम संचालित होने की जानकारी सामने आई है। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच यह खेल चलने से इसकी वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला क्षेत्र में डॉट गेम के माध्यम से पैसों का लेन-देन हो रहा है, जिससे मेला का मूल उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मड़ाई मेला धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा आयोजन होता है, जहां इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक माहौल पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

ग्रामीणों ने बताया कि मेले में बच्चे और युवा भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, ऐसे में इस तरह के खेलों का संचालन अनुचित और आपत्तिजनक माना जा रहा है। बावजूद इसके, अब तक संबंधित जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि मड़ाई मेला परिसर में संचालित डॉट गेम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि मेले की गरिमा बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed