मैं भारत हूं…? लोकतंत्र, मीडिया और निष्पक्षता पर सवाल
विशेष टिप्पणी | The YUVA WORLD News
“मैं_भारत_हूं..?? हां मैं ही भारत हूं 🇮🇳” —
यह पंक्तियां सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि आज के भारत की आत्मा से उठता एक सवाल हैं।
माना कि सत्ता तंत्र की दुर्गम नीतियों ने हमारी लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रियाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया हो,
किन्तु आत्मबल आज भी जीवित है। जिस तंत्र को कभी स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता था,
आज वही सत्ता के स्वर में बोलता दिखाई देता है।
जिन एजेंसियों पर देश की सुरक्षा और संविधान की रक्षा का दायित्व था,
उनकी निष्पक्षता पर आज प्रश्नचिन्ह खड़े हो चुके हैं।
वहीं लोकतंत्र का चौथा स्तंभ — मीडिया —
जिसे जनहित और सत्य का प्रहरी माना गया,
आज वह सत्ता-प्रशिक्षित विमर्श में उलझकर अपनी विश्वसनीयता खोता नजर आ रहा है।
इतिहास के काले पन्नों को तोड़-मरोड़ कर
नई पीढ़ियों को परोसा जा रहा है,
और इसे ही निष्पक्ष पत्रकारिता का नाम दिया जा रहा है।
यह स्थिति तब और हास्यास्पद लगती है
जब असत्य को राष्ट्रवाद और झूठ को बहस का विषय बना दिया जाता है।
आज का दौर वह है,
जहां सत्ता अपनी मर्यादाएं लांघ चुकी है
और टेलीविजन मीडिया अपनी साख खो चुकी है।
कभी जिन शब्दों में
प्रजातंत्र, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता
की बातें होती थीं,
आज वह भारत कहीं दिखाई नहीं देता।
जन-गण-मन की साक्ष्य पंक्तियां
आज सिर्फ कविताओं और औपचारिक भाषणों तक सिमट कर रह गई हैं।
15 अगस्त को तिरंगा फहराया जाता है,
26 जनवरी को गणतंत्र के भाषण दिए जाते हैं —
पर क्या यही भारतीयता का प्रमाण है,
या सिर्फ एक औपचारिक कोशिश?
“मानता हूं तुम चकाचौंध के आगे नतमस्तक हो गए हो,
पर यह भी कहता हूं —
तुम सत्य, अहिंसा और न्याय से कोसों दूर हो गए हो।
शायद माफ़ तो कर देंगे,
पर तुम्हारी ज़मीर जिंदा है —
यह कैसे मान लें?”
यह लेख केवल सत्ता या तंत्र पर आरोप नहीं,
बल्कि हर उस नागरिक से सवाल है
जो स्वयं को निष्पक्ष मानता है।
मैं निष्पक्ष हूं…? हां, क्या मैं सच में निष्पक्ष हूं

✍️ डॉ. चन्द्रशेखर खूंटे
Editor’s Note:
यह लेख लेखक के निजी विचारों पर आधारित है।
The YUVA WORLD News लोकतांत्रिक विमर्श और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करता है।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
LPG Booking Rules में बड़ा बदलाव, ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत; अब इतने दिन में बुक होगा सिलेंडर
ICC T20 World Cup 2026 Final: भारत ने फाइनल में बनाए 255 रन, सैमसन और किशन की तूफानी बल्लेबाजी…न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य