बिलासपुर: अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई
बिलासपुर | The YUVA WORLD News
थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) क्षेत्र में
अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को
तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
मामला अप.क्र. 23/2026 अंतर्गत
धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
🔹 आरोपी का विवरण
- नाम: सद्दाम हसन शेख
- पिता: जंगल शेख
- उम्र: 32 वर्ष
- निवासी: कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 13 जनवरी 2026 को
थाना तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई
कि एक व्यक्ति कंस्ट्रक्शन कॉलोनी,
उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास
थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।
सूचना की तस्दीक करते हुए
थाना तारबाहर पुलिस एवं
आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त टीम
तत्काल मौके पर पहुंची और
घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया।
🔹 जप्त सामग्री
- 01 नग देशी कट्टा
- 01 नग जिंदा कारतूस
- 02 नग मोबाइल फोन
- 03 नग ट्रेन टिकट
बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर
आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
🔹 वैधानिक कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत
कानूनी कार्रवाई करते हुए
उसे न्यायिक रिमांड पर
जेल भेज दिया गया है।
🔹 सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना तारबाहर पुलिस
एवं आरपीएफ बिलासपुर के
निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने
सराहनीय भूमिका निभाई:
निरीक्षक रविन्द्र अनंत,
आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर,
आरपीएफ निरीक्षक रामलाल,
उपनिरीक्षक एस.के. मिंज,
सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह,
प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर,
आरक्षक 663 राहुल राजपूत,
आरक्षक बैजनाथ,
आरक्षक पी. भारद्वाज
एवं आरक्षक आलोक कुमार।
Note:
पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध
लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
आम नागरिकों से अपील है कि
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना
तत्काल पुलिस को दें।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर