The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : कटस्म मिलिंग में गड़बड़ी, 6.86 करोड़ रुपए का धान जब्त वाहन सहित राईस मिल सील, ICCC GPS ट्रैकिंग से उजागर हुई अनियमितता

Views: 341
Spread the love
Read Time:3 Minute, 15 Second


कटस्म मिलिंग में गड़बड़ी, 6.86 करोड़ रुपए का धान जब्त

वाहन सहित राईस मिल सील, ICCC GPS ट्रैकिंग से उजागर हुई अनियमितता

बिलासपुर | 14 जनवरी 2025 | The YUVA WORLD News

बिलासपुर जिले में कटस्म मिलिंग व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।
कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार गठित संयुक्त जांच दल ने
विकासखंड बिल्हा के ग्राम केसला में संचालित
कटस्म मिलिंग हेतु पंजीकृत गायत्री फूड प्रोडक्ट राइस मिल में छापेमारी कर
6 करोड़ 86 लाख 58 हजार 800 रुपये मूल्य का 22,148 क्विंटल धान जब्त किया है।

जांच में पाया गया कि राइस मिलर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष
2025-26 में समिति से कुल
25,300 क्विंटल धान का उठाव किया गया था,
लेकिन भौतिक सत्यापन के दौरान मिल परिसर में केवल
22,148 क्विंटल धान ही उपलब्ध पाया गया।

इस प्रकार 3,152 क्विंटल धान मौके पर अनुपस्थित पाया गया,
जिससे धान की रिसायकलिंग और अवैध हेराफेरी की गंभीर आशंका जताई गई है।

🚨 छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन

मिल संचालक आयुष अग्रवाल द्वारा किया गया यह कृत्य
छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 का स्पष्ट उल्लंघन है।
अनियमितता पाए जाने पर जांच दल ने मिल परिसर में उपलब्ध
समस्त धान को जब्त करते हुए
गायत्री फूड प्रोडक्ट राइस मिल को सील कर दिया।

🛰️ ICCC GPS ट्रैकिंग से पकड़ी गई गड़बड़ी

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में
धान उठाव की निगरानी के लिए
ICCC (Integrated Command & Control Center) का गठन किया गया है।

इसके तहत धान परिवहन में लगे सभी वाहनों को
GPS ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।
वाहन द्वारा अधिक समय तक एक स्थान पर रुकने या
निर्धारित क्षमता से अधिक धान परिवहन करने पर
सूचना ICCC पोर्टल पर स्वतः प्रदर्शित होती है।

👮‍♂️ जांच टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

  • अजय कुमार मौर्य – सहायक खाद्य अधिकारी
  • आशीष दिवान – खाद्य निरीक्षक
  • श्याम वस्त्रकार – खाद्य निरीक्षक
  • श्रीमती ललिता शर्मा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि
समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के परिवहन और भंडारण में
अनियमितता बरतने वाले मिलर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई
आगे भी जारी रहेगी।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed