कोनी पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर प्रहार
31 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर | 14 जनवरी 2026 | The YUVA WORLD News
बिलासपुर जिले के थाना कोनी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
31 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6200 रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
🔎 मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 14/01/2026 को थाना कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि
ईश्वर फेकर ढीमर नामक व्यक्ति
ग्राम घुटकू, स्टेशन पारा में अपने घर के पास
अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और
ईश्वर फेकर ढीमर पिता भगेला फेकर, उम्र 28 वर्ष,
निवासी ग्राम घुटकू, थाना कोनी को गिरफ्तार किया।
🍶 शराब व उपकरण बरामद
आरोपी के कब्जे से —
- 15-15 लीटर के दो पीले प्लास्टिक डिब्बों में 30 लीटर महुआ शराब
- कांच की शीशी में 01 लीटर महुआ शराब
- शराब निर्माण हेतु 02 नग एल्यूमिनियम टीन
- मिट्टी का बर्तन एवं काला पाइप
शराब निर्माण एवं भंडारण के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
⚖️ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर
विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर प्रस्तुत किया जाएगा।
🚨 कोनी पुलिस की जन अपील
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि —
👉 यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण, बिक्री या अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले,
तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर