नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया, आरोपी जेल भेजा
बिलासपुर | 14 जनवरी 2026 | The YUVA WORLD News
थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को
शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले
आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
👤 गिरफ्तार आरोपी
- अजय सिंह राजपूत
पिता – गुरूदेव सिंह राजपूत
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – बछालीखुर्द, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
📝 मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 04/01/2026 को पीड़िता की माता द्वारा
थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को
दिनांक 31/12/2025 को कोई अज्ञात व्यक्ति
बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा
उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार
आरोपी एवं नाबालिग की पतासाजी शुरू की गई।
🔍 घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तार
पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि
अजय सिंह राजपूत निवासी बछालीखुर्द
द्वारा नाबालिग को भगाकर ले जाया गया है।
सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी कर
उसे गिरफ्तार किया।
इस दौरान नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर
परिजनों के सुपुर्द किया गया।
⚖️ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला-फुसलाकर
भगाकर ले जाना एवं उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया गया।
जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👮♂️ इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान
- निरीक्षक निलेश पाण्डेय – थाना प्रभारी, रतनपुर
- सउनि दिनेश तिवारी
- आरक्षक राजेन्द्र साहू
- महिला आरक्षक स्वाती बंजारे
- अनिषा कश्यप
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर शून्य सहनशीलता की नीति के तहत
ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर