The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News : बिलासपुर में ऑनलाइन शॉपिंग वेयरहाउसों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू जप्त

Views: 1434
Spread the love
Read Time:3 Minute, 16 Second

बिलासपुर में ऑनलाइन शॉपिंग वेयरहाउसों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू जप्त

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण एवं रेड कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई थाना तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा एवं चकरभाठा थाना क्षेत्रों अंतर्गत स्थित विभिन्न वेयरहाउस एवं गोदामों में की गई।

Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit सहित कई वेयरहाउस जांच के दायरे में

कार्रवाई के दौरान उन वेयरहाउसों की जांच की गई, जहाँ ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों एवं बड़े रिटेल स्टोर्स का सामान संग्रहीत किया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से Blue Dart, E-Cart, Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit एवं अन्य रिटेल स्टोर्स शामिल रहे।

निरीक्षण में मिले चाकू, पुलिस ने किया जप्त

निरीक्षण के दौरान कुछ वेयरहाउसों में चाकू (Knife) पाए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त धारदार वस्तुएँ किसी अपराधिक उद्देश्य से क्रय-विक्रय तो नहीं की जा रही थीं।

वेयरहाउस प्रबंधकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तलब

कार्रवाई उपरांत संबंधित सभी वेयरहाउस प्रबंधकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बिलासपुर में तलब किया गया, जहाँ उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू एवं अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की खरीद-फरोख्त पूर्णतः प्रतिबंधित है।

भविष्य में अवैधानिक गतिविधि पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि इस प्रकार की किसी भी अवैधानिक गतिविधि की जानकारी सामने आती है, तो संबंधित वेयरहाउस अथवा कंपनी के जिम्मेदार प्रबंधकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार की जांच एवं निगरानी आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

📌 The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed