The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

BNI बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन, शहर के गणमान्य जन रहे मौजूद

Views: 1618
Spread the love
Read Time:5 Minute, 5 Second

बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला की तैयारी जोरों पर

बिलासपुर। BNI बिलासपुर द्वारा आयोजित व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। गत दिवस मेले की आधिकारिक पत्रिका का विमोचन शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्यापार, उद्योग, सामाजिक संगठनों एवं प्रेस जगत के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक फार्च्यून एलिमेंट तथा सहप्रायोजक अद्वैत फार्म्स के संस्थापक अनिल मुंधरा सहित प्रकाश ग्वालानी, जितेंद्र गांधी, कमल सोनी, वरिष्ठ पार्षद राजेश सिंह, रोटरी क्लब से प्रकाश माहेश्वरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, टायर संघ से निट्टू सिंह परिहार एवं प्रेस जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

29 जनवरी से 3 फरवरी तक होगा आयोजन

मेला संयोजक गणेश अग्रवाल ने बताया कि यह भव्य आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रम होंगे।

मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी निहारिका अभिषेक त्रिपाठी ने मेले के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

सम्मान समारोह की प्रमुख श्रेणियां

  • देहदान एवं नेत्रदान करने वाले परिवारों का सम्मान
  • विवाह के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले 11 दंपतियों का सम्मान
  • बच्चों की वीरता हेतु विशेष सम्मान
  • सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति पुरस्कार – 11 महिलाएं
  • विभिन्न जिलों के अग्रणी व्यापारियों का सम्मान
  • Guinness Book Record Achievers सम्मान
  • छत्तीसगढ़ सेवा रत्न सम्मान
  • उद्योगपति ऑफ द ईयर अवार्ड
  • स्टार्टअप अवार्ड
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

प्रतियोगिताएं और आकर्षण

  • Bilaspur Got Talent
  • Rising Voice of Bilaspur
  • Mr. Bilaspur & Miss Bilaspur
  • Ideal Couple & Royal Couple प्रतियोगिता
  • Inter School Dance Competition
  • Startup Ideation Award
  • Body Building Competition
  • Healthy Baby Contest
  • Mehndi, Rangoli, Drawing & Painting
  • Science Model Competition

मनोरंजन एवं सामाजिक गतिविधियां

मेले में औरंगाबाद से आए प्रसिद्ध जादूगर द्वारा मैजिक शो, लोक नृत्य, भजन-कीर्तन, कवि सम्मेलन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

इसके साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पौधों से किया जाएगा, वहीं रोटरी क्लब यूनाइटेड द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क CPR Training दी जाएगी।

नाइस टेक द्वारा रोजगार मेले के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

BNI मेला कार्यसमिति की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर BNI मेला कार्यसमिति के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें को-स्पॉन्सर निखिल माखीजा, डॉ. सचिन यादव, विनोद पाण्डेय, डॉ. कमलेश मौर्य, डॉ. लक्ष्मी अनंत, ललित अग्रवाल, शंकर राव, हरिकिशन साहू, डॉ. सत्येंद्र खूंटे, अंकित मोदी, अविनाश मोदी, आलोक केडिया, विजय देशमुख, रोहित मिश्रा, जसबीर चावला, विकास कुकरेजा, संतोष निषाद, जितेंद्र कमावीसदार सहित सह-संयोजक राजीव अग्रवाल, मनीष जैन, पंकज श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, अंकिता तिवारी, शुचिता सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करेगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed