चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी के प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। थाना चकरभाठा पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe जप्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
- रोशन श्रीवास, पिता अशोक श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा जयराम नगर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
- मोहम्मद सेराज, पिता मोहम्मद मीर हसन, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रामचंद्रा, थाना कुरमी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल मुकाम काली मंदिर के पास, तिफरा ज्योति होटल के बाजू में, तिफरा बिलासपुर।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.01.2026 को पीड़िता ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इलाज के लिए त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, चकरभाठा गई थी। इलाज के बाद अपने भाई की मोटरसाइकिल से वापस लौटते समय रायपुर-बिलासपुर रोड स्थित डायमंड होटल के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल HF Deluxe में सवार अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।
तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने झपटमारी की घटना को स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से झपटमारी किया गया रेडमी मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe जप्त की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस पूरे प्रकरण की कार्रवाई में एसीसीयू एवं थाना चकरभाठा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।
Source: BILASPUR POLICE | The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली