The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

रतनपुर : नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Views: 2152
Spread the love
Read Time:3 Minute, 17 Second


रतनपुर : नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिक पीड़िता को पाली, जिला कोरबा से सुरक्षित बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुमीत कुमार यादव, पिता राजकुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी दोनासागर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

मामले का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31/12/2025 को प्रार्थिया द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29/12/2025 को उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला नाबालिक बालिका से संबंधित गंभीर प्रकृति का होने के कारण थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चली कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय से प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद आरोपी और नाबालिक की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

इस दौरान नाबालिक बालिका के पाली जिला कोरबा में होने की सूचना मिली, जिस पर थाना रतनपुर की टीम तत्काल पाली रवाना हुई। वहां से आरोपी सुमीत कुमार यादव के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कबूल

पीड़िता से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि आरोपी ने जबरदस्ती उसे भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

इनकी रही अहम भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, सउनि दिनेश तिवारी, आर. पवन ठाकुर एवं म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।


Source: BILASPUR POLICE | The YUVA WORLD News


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed