The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के प्रकरण में 4 अपचारी नाबालिक बालक मशरूका सहित गिरफ्तार

Views: 2548
Spread the love
Read Time:3 Minute, 45 Second


सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के प्रकरण में 4 अपचारी नाबालिक बालक मशरूका सहित गिरफ्तार

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। थाना सरकंडा पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का त्वरित खुलासा करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर 4 अपचारी नाबालिक बालकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये का चोरी किया गया मशरूका भी बरामद किया है।

बाउंड्रीवाल कूदकर पीछे का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपचारी बालकों ने बाउंड्रीवाल कूदकर मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ा और घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एसी का सामान, मोबाइल फोन, लाइट, हेयर स्ट्रेटनर एवं नगद राशि समेत कुल 45 हजार रुपये की चोरी की थी।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थिया शिल्पी रंजन, निवासी मां चन्द्रकांता कॉलोनी, सीपत रोड, सरकंडा ने दिनांक 27.01.2026 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.01.2026 को सुबह 8:30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर स्कूल चली गई थी। शाम करीब 4 बजे जब वह वापस लौटी तो घर का पीछे का दरवाजा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था।

जांच करने पर वोल्टास कंपनी का इनडोर एसी, रिंग लाइट, डीजीटेक कंपनी का हेयर स्ट्रेटनर एवं 10 हजार रुपये नगद गायब पाए गए। कुल चोरी गए सामान की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई।

मुखबिर सूचना से हुआ खुलासा

मामले में विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का एसी का सामान बिक्री करने के लिए घूम रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर मामले का त्वरित निराकरण करने हेतु टीम गठित की गई।

सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने संदेही को परिजनों के साथ हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने अन्य नाबालिक साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

 

40 हजार का मशरूका बरामद, किशोर न्यायालय में पेश

अन्य अपचारी नाबालिक बालकों को भी परिजनों के साथ तलब कर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी किया गया सामान एवं 3000 रुपये नगद सहित कुल 40 हजार रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया।

चारों अपचारी नाबालिक बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।


Source: BILASPUR POLICE | The YUVA WORLD News


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed