जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य सभा बैठक में VB GRAMG योजना पर हुई विस्तृत चर्चा
बिलासपुर। आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिला पंचायत बिलासपुर के सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में सामान्य सभा/सामान्य प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में VB GRAMG योजना के संबंध में सभी जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, समस्त सभापति, जिला पंचायत सदस्य एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
VB GRAMG योजना के प्रमुख बिंदु
बैठक के दौरान VB GRAMG योजना के तहत ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा की गई। योजना के अंतर्गत निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—
- 125 दिनों के रोजगार की गारंटी
- बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान
- समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था
- ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत विकास योजना
- चार फोकस बिंदु – जल सुरक्षा से जुड़े कार्यों को बढ़ावा, मूलभूत ग्रामीण अवसंरचना का विकास, आजीविका के अवसरों का सृजन एवं अनुकूलन क्षमता का विकास
- विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण के तहत कार्यों का क्रियान्वयन
- AI तकनीक के माध्यम से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन
ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि VB GRAMG योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, अधोसंरचना और आजीविका के अवसरों को मजबूती मिलेगी। साथ ही तकनीक आधारित क्रियान्वयन से पारदर्शिता और कार्यों की निगरानी को और बेहतर बनाया जाएगा।
बैठक के दौरान योजना के प्रभावी संचालन को लेकर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर भी चर्चा की गई।
The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार