Korba Drunk Driving Case: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर पर नशे में कार दुकान में घुसाने का आरोप
कोरबा | The YUVA WORLD News
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में मंगलवार हुई एक कथित
Drunk Driving Case ने पूरे बाजार में हड़कंप मचा दिया।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाज़ार का है,
जहां पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे
संदीप कंवर पर नशे की हालत में कार चलाते हुए
एक दुकान में घुसाने का आरोप लगा है।
तेज रफ्तार कार दुकान से टकराई, दुकानदार ने भागकर बचाई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर
सीधे बाजार की एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के
अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय दुकानदार
मौजूद था, जिसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विरोध करने पर विवाद और मारपीट का आरोप
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने जब विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने साथ मौजूद
कुछ लोगों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इससे बाजार में
अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस ने थाने ले जाकर की पूछताछ
सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और
संदीप कंवर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाने में भी उसने कथित तौर पर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों
से अभद्र व्यवहार किया।
बताया जाता है कि कुछ देर बाद उसके साथ आए लोग थाने पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसे अपने साथ कार में लेकर चले गए।
“जो करना है कर लो…” कहकर दी कथित धमकी
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान संदीप कंवर बार-बार अपने पिता के प्रभाव का हवाला देते हुए कथित तौर पर कह रहा था
“जो करना है कर लो”।
गौर करने वाली बात यह भी है कि जिस दुकान को टक्कर लगी, उस परिवार की एक बेटी छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक के पद पर कार्यरत बताई जा रही है।
कार पर लिखा था “पूर्व विधायक रामपुर”
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस कार से यह घटना हुई,
उस पर “पूर्व विधायक रामपुर” लिखा हुआ था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और
अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा टकराई।
व्यापारियों में नाराजगी, पुलिस जांच जारी
घटना के बाद पूरे इतवारी बाज़ार के व्यापारियों में
काफी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बाजार की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल सिटी कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली