प्राण खैरा में पेयजल संकट से राहत: दो स्थानों पर नलकूप खनन कार्य शुरू
दामापुर: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की समस्या विकराल रूप लेने लगती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों ने समय रहते तैयारी शुरू कर दी है।
दामापुर क्षेत्र के प्राण खैरा में जनपद सदस्य सुशीला यदु द्वारा पेयजल संकट को देखते हुए 15वें वित्त की राशि से दो स्थानों पर नलकूप (बोर) खनन कार्य की अनुशंसा की गई थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
यह नलकूप खनन कार्य सोनू सप्रे के घर के पास एवं हरिचंद ध्रुवे के घर के पास किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर बोरिंग होने से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
आज विधिवत भूमिपूजन के साथ कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु, ग्राम सरपंच प्र कुलेश्वर चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रामकुमार खांडे, उत्तम भैया, चेतन कश्यप, राधे लाल कश्यप, सोनू सप्रे, हरिचंद्र ध्रुवे, भगवान सिंह, भागवत कश्यप, टेक सिंह, दीलहरण यादव, देव मानिकपुरी, रोहित निर्मलकर सहित पंचगण और गांव के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
गांव के नागरिकों ने पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक भावना बोहरा, जिला सदस्य राजेश्वरी घृतलहरे, जनपद सदस्य, सरपंच एवं सभी पंचों का आभार व्यक्त किया।
The YUVA WORLD News के लिए यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में जल संकट से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।







Average Rating
More Stories
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश
Breaking News : टेंडर खुलने से पहले ही काम पूरा! लोरमी विद्युत विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल..कागजों में 22 सितंबर को खुलेगी निविदा, जमीन पर पहले ही खड़े हो गए खंभे और ट्रांसफार्मर..उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के क्षेत्र का मामला