बिलासपुर के कोटा में हत्या से सनसनी: 52 वर्षीय मोहन पांडे की पीट-पीटकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 52 वर्षीय मोहन पांडे की लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान मोहन पांडे (पिता स्व. जगदीश प्रसाद पांडे), निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, हाल मुकाम गनियारी भादम, थाना कोटा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राजाराम साहू (पिता चेतराम साहू, उम्र 21 वर्ष) ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। सभी आरोपियों ने मिलकर मृतक पर लाठी-डंडों एवं हाथ-मुक्कों से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में शरद कौशिक, निवासी ग्राम गनियारी, गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही है और पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।








Average Rating
More Stories
Bilaspur News: अमर अग्रवाल के प्रस्तावों से 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा-पेयजल सुविधाओं पर जोर
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..