छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फिर उजागर हुई अवैध अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर / रायगढ़ (छत्तीसगढ़): जिले में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घटगांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच अफीम उगाई जा रही थी, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल गांव में दबिश दी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कुछ ग्रामीण अपनी सब्जियों की खेती के बीच छिपाकर अफीम के पौधे लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दो दिन में दूसरा मामला
गौरतलब है कि इससे पहले भी रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमघाट में अफीम की खेती का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे मामलों से जिले में अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सब्जियों के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अफीम के पौधों को सब्जियों के बीच इस तरह लगाया था कि पहली नजर में पहचान करना मुश्किल हो। यह तरीका अवैध खेती को छिपाने के लिए अपनाया गया था।
भूपेश बघेल का सरकार पर तंज
इस मामले को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा –
“सुशासन अफ़ीम – लैलूंगा ब्रांच। अब तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा को अपना चुनाव निशान ‘कमल’ की जगह ‘अफ़ीम का फूल’ कर लेना चाहिए।”
पुलिस कर रही है जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध खेती के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।
(The YUVA WORLD News)










Average Rating
More Stories
Bilaspur News: अमर अग्रवाल के प्रस्तावों से 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा-पेयजल सुविधाओं पर जोर
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..